यूरोपीय संघ में चीनी पर्यटकों की संख्या 3 गुना बढ़ी

ईयू की सांख्यिकीय एजेंसी यूरोस्टेट ने 27 सितम्बर को विश्व पर्यटन दिवस पर एक बयान जारी कहा कि 2005 की तुलना में 2014 में यूरोपीय संघ में अतिरिक्त ईयू पर्यटन 75 प्रतिशत बढ़ा है। चीनी पर्यटकों ने अब पहले की तुलना में यहां अधिक रातें बितानी शुरू कर दी है, जिसमें 282 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

चीन के अलावा रूस और ब्राजील से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रूस से आने वाले पर्यटकों में 248 प्रतिशत और ब्राजील आने वाले पर्यटकों में 215 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ईयू में रात बिताने वाले अमेरिकी पर्यटकों में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि जापान से आने वाले पर्यटकों की संख्या में 11 प्रतिशत की गिरावट आई है।

2014 में चीनी पर्यटकों ने यूरोपीय संघ के देशों में 1.5 करोड़ रातें बिताईं। इस मामले में चीन का अमेरिका और रूस के बाद तीसरा स्थान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493