लोकतंत्र की उडेंगी धज्जियाँ-मप्र भाजपा संगठन चुनाव

isभोपाल– मप्र भाजपा संगठन चुनाव नजदीक है लेकिन इन चुनावों में लोकतंत्र की धज्जियाँ उडेंगी यह अभी से स्पष्ट दिख रहा है.कई छुटभैये नेता जो अपने आकाओं के आश्वासन को पेट में नहीं पचा पाए वे पोल खोल रहे हैं.असली मेहनत की जा रही है वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को पुनः गद्दी पर बैठाने की तैयारी को लेकर.

सूत्रों ने बताया की इन चुनावों में लोकतंत्र की खूब छीछालेदर होगी और इसके लिए चुनाव प्रभारी का चयन भी इस कार्य को अंजाम देने के लिए किये गया है.खैर राजनीति है और मप्र की तो अभी तक जुगाड़ से ही चल रही है यदि संगठन चुनाव भी इसी ढर्रे पर हो तो कोई आश्चर्य नहीं.

कई पोस्टर छाप नेता एकदम से जाग उठे है और अपने पोस्टरों को अपने राजनैतिक आकाओं के साथ जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते लगवा रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493