शी ने गरीबी उन्मूलन पहल शुरू करने की घोषणा की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शी ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग के दौरान ‘सिक्स 100’ अभियान का ऐलान किया, जिसमें गरीबी उन्मूलन, कृषि, व्यापार, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को शामिल किया गया है।

शी ने शनिवार को कहा कि चीन अगले पांच साल में विकासशील देशों के लिए गरीबी उन्मूलन के लिए 100, कृषि सहयोग परियोजनाओं के लिए 100, पर्यावरणीय सुरक्षा के लिए 100, जलवायु परिवर्तन के लिए 100, अस्पताल एवं क्लीनिक के लिए 100, स्कूल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्रों के लिए 100 कार्यक्रम शुरू करेगा।

इस दौरान चीन में शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए विकासशील देशों के नागरिकों को 1,20,000 अवसर और 1,50,000 छात्रवृत्तियां भी दी जाएंगी। इसके साथ ही विकासशील देशों के 5,00,000 पेशेवर तकनीशियनों को भी मदद मिलेगी।

चीन दक्षिण-दक्षिण सहयोग और विकास के लिए एक अकादमी की भी स्थापना करेगा। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन को बीस लाख डॉलर नकद दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493