वियतनाम में चीनी विद्यार्थियों ने ‘मिड ऑटम फेस्टिवल’ मनाया

वियतनाम में चीन के छात्र सू शियायून ने हनोई में ‘मिड ऑटम फेस्टिवल’ शो में प्रस्तुति देने के बाद कहा, “मैं इन दिनों जब भी चांद को देखता हूं तो अपने परिवार को याद करता हूं, क्योंकि मिड ऑटम फेस्टिवल आ रहा है।” इस अवसर पर वियतनाम के कंफ्यूशियस संस्थान ने कुछ कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसमें पाक प्रतिस्पर्धा और फूल सज्जा प्रतिस्पर्धा शामिल हैं। सप्ताह भर चलने वाला यह कार्यक्रम रविवार को समाप्त हो रहा है। इस दौरान शुक्रवार रात को आयोजित किया गया संगीत कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

संगीत प्रस्तुति के दौरान, दर्शकदीर्घा में बैठे लोगों से प्रस्तुतकर्ताओं की नागरिकता का अंदाजा लगाने को कहा गया क्योंकि इनमें से कई छात्र वियतनाम मूल के हैं, जो हनोई के विभिन्न स्कूलों और विश्वविद्यालयों में चीनी भाषा पढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान, वियतनाम के कई विद्यार्थियों ने चीन की परंपरागत पोशाक किपाओ पहनी हुई थी और वे चीनी गाने गा रहे थे। इस संगीतमय उत्सव के उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन में हनोई विश्वविद्यालय के उप प्रधानाचार्य नगूयेन थी फूओंग ने कहा कि चीन और वियतनाम के बीच दोस्ती मूल्यवान है, जिसे दोनों देशों के लोगों ने विकसित किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493