नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘शानदार’ के शीर्षक गीत ‘नजदीकियां’ में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट बॉलरूम डांस करते नजर आएंगे। यह गीत ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है।
गीत ‘नजदीकियां’ बीते जमाने के आकर्षण वाला नए जमाने का गीत है। फिल्म में यह केवल रोमांटिक गीत ही ब्लैक एंड व्हाइट है। इसके अलावा पूरी फिल्म रंगीन है।
फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “रोमांटिक गीत ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है और इसमें शाहिद और आलिया के बीच की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दिखाया गया है। “
विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शानदार’ 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath