काबुल, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सशस्त्रबलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान सैन्य अभियान के तहत 67 आतंकवादियों को मार गिराया।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि सेना ने देश के 34 में से 10 प्रांतों में छापामारी की। इसमें 34 अन्य आतंकवादी घायल हुए हैं और 13 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
बयान में यह भी कहा गया कि इस छापामारी के दौरान सात सैन्यकर्मियों की भी मौत हो गई।
तालिबान आतंकवादी समूह ने अभी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
dharmpath.com dharmpath