बान ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग पर चीन और संयुक्त राष्ट्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित उच्चस्तरीय वार्ता में कहा कि चीन ने कई महत्वपूर्ण अभियानों को शुरू किया है, जिसमें ब्रिक्स विकास बैंक, एशिया अवसंरचना निवेश बैंक, रेशम मार्ग विकास कोष मुख्य रूप से शामिल हैं।
बान ने चीन के राष्ट्रपति शी द्वारा दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दो अरब डॉलर की धनराशि प्रदान करने की घोषणा के बाद यह टिप्पणी की। शी ने शुक्रवार को हाल ही में शुरू किए गए दक्षिण-दक्षिण जलवायु सहयोग कोष में भी तीन अरब डॉलर देने का वादा किया था। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त राष्ट्र सतत विकास सम्मेलन से इतर किया गया था।
dharmpath.com dharmpath