इस्लामाबाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश व राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि अफगानिस्तान की शांति व समृद्धि पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
डान ऑनलाइन की एक रपट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम से इतर उन्होंने पाकिस्तान के साथ एकजुटता को दोहराया और अफगानिस्तान में जल्द शांति बहाली की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा कि अगर अफगानिस्तान सरकार चाहे, तो पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि अफगान तालिबान को शांति वार्ता में शामिल करने के लिए पाकिस्तान को प्रयास नहीं करना चाहिए, लेकिन अफगानिस्तान में वर्तमान में हिंसा में हुई अप्रत्यक्ष बढ़ोतरी की व्याख्या की जरूरत है।
अजीज एक उच्च स्तरीय कार्यक्रम ‘अफगानिस्तान पीसफुल रिकंस्ट्रक्शन एंड रिजनल कोऑपरेशन’ के मौके पर बोल रहे थे, जिसकी मेजबानी अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाहुद्दीन रब्बानी तथा अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने की थी। यह आयोजन शनिवार को हुआ।
कार्यक्रम के बाद जारी एक बयान के मुताबिक, अफगानिस्तान में राजनीतिक प्रक्रिया, आर्थिक पुनर्निर्माण, सुरक्षा, स्थिरता तथा शांति व सुलह को दीर्घावधि तक समर्थन की उम्मीद जताई गई।
dharmpath.com dharmpath