मालदीव के राष्ट्रपति की पत्नी मोटरबोट विस्फोट में घायल

विस्फोट सोमवार को हुआ जब बोट माले की राजधानी इज्जुद्दीन जेत्ती पहुंचा।

एक मीडिया रपट के अनुसार, मालदीव के मंत्री मोहम्मद शरीफ ने कहा कि विस्फोट में गयूम की पत्नी और तीन अन्य अधिकारी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि देश का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक अलग द्वीप पर है और राजधानी द्वीप तक पहुंचने के लिए बोट से कुछ दूर की यात्रा तय करनी पड़ती है।

गयूम के यहां पहुंचने को कवर करने के लिए यहां मौजूद एक पत्रकार ने कहा कि बोट के यहां पहुंचते ही विस्फोट की आवाज सुनाई दी।

मालदीव के राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एमएनडीएफ) के मुताबिक, घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493