फिजी ने कृषि क्षेत्र में भारत की मदद मांगी

सुवा, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। फिजी-भारत व्यापार परिषद ने फिजी के कृषि क्षेत्र का विकास करने के लिए भारत से तकनीकी सहयोग मांगा है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।

समाचार पत्र ‘फिजी टाइम्स’ की रपट के मुताबिक, व्यापार परिषद के अध्यक्ष स्वानी महाराज ने शनिवार को कहा, “भारत प्रसंस्कृत खाद्य वस्तुओं के निर्यात में अग्रणी है और आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड में इन उत्पादों का बाजार बढ़ रहा है।”

महाराज ने कहा, “फलों और सब्जियों का प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद एक विकासशील क्षेत्र है और कई देशों में इन उत्पादों के लिए बाजार है। दुर्भाग्यवश हमारे पास शोध की क्षमता नहीं है और हमें इस क्षेत्र में विश्वविद्यालयों को शामिल करने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि फलों का जूस और डिब्बा बंद खाद्य उत्पादों में प्रसंस्करण का भरोसेमंद बाजार मौजूद है।

उन्होंने कहा, “हमें बागानों में सवरेत्तम गुणवत्ता वाले फल पैदा करने की जरूरत है।”

उल्लेखनीय है कि प्रशांत महासागर में 332 द्वीपों वाले देश फिजी की कुल जनसंख्या में भारतीय मूल के लोगों की आबादी 35 फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493