स्पेन के कैटालोनिया के चुनाव में आजादी समर्थकों की जीत

मैड्रिड, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के कैटालोनिया में हुए क्षेत्रीय चुनाव में आजादी समर्थक दलों की जीत हुई है। मीडिया में सोमवार आई रपट के मुताबिक इन दलों को चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है।

मैड्रिड, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के कैटालोनिया में हुए क्षेत्रीय चुनाव में आजादी समर्थक दलों की जीत हुई है। मीडिया में सोमवार आई रपट के मुताबिक इन दलों को चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला है।

कैटालान के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे इस चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव को इलाके की स्वतंत्रता के लिए एक तरह का जनमत संग्रह माना जा रहा है। चुनाव में 50 लाख से अधिक मतदाताओं के पास मत डालने का अधिकार था।

99.67 फीसदी मतों की गिनती के बाद सामने आए नतीजों के मुताबिक, जुंट्स पर सी (टुगेदर फॉर यस) को 62 सीटों पर जीत मिली। अति वामपंथी अलगाववादी दल पॉपुलर यूनिटी कैंडिडेसी (सीयूपी) को 10 सीटें मिलने की उम्मीद है।

रविवार देर शाम कैटालान के क्षेत्रीय अध्यक्ष आर्तुस मास ने अपने उत्साही समर्थकों से कहा, “हम जीत गए।”

विजय जुलूस निकालने के बाद आजादी समर्थकों ने बीबीसी से कहा कि अब वे एक आजाद कैटालान की स्थापना के लिए काम करेंगे।

आजादी समर्थक दलों का कहना है कि स्पेन की सरकार वैधानिक मान्यता प्राप्त जनमत संग्रह कराने से लगातार इनकार कर रही है। नवंबर 2014 में आजादी के पक्ष में गैर सरकारी तरीके से पड़े मतों की भी सरकार अनदेखी कर रही है।

स्पेन की मध्यमार्ग की तरफ झुकी दक्षिणपंथी सरकार ने कैटालान को स्पेन से अलग करने की इन तमाम कवायद को बकवास करार दिया है।

स्पेने के प्रधानमंत्री मारिआनो राजोय ने कहा कि कैटालोनिया को खोने का असर पूरे देश पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में लोकतांत्रिक तरीका यही होगा कि भविष्य में कैटालोनिया के मुद्दे पर होने वाले किसी भी जनमत संग्रह में पूरे देश की भागीदारी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493