शी ने न्यूयॉर्क में सिएरा लियोन के राष्ट्रपति अर्नेस्ट बाई कोरोमा के साथ बैठक के दौरान कहा कि इन अफ्रीकी देशों के साथ चीन के संबंध जरूरत पड़ने पर दोस्ती निभाने की परीक्षा देने जैसे हैं। चीन ने पिछले साल सिएरा लियोन में इबोला फैलने के बाद आपातकाल चिकित्सा सहयोग दिया था।
शी ने कहा कि चीन सिएरा लियोन के सार्वजनिक स्वास्थ्य बचाव एवं नियंत्रण प्रणाली की स्थापना और उसमें सुधार करेगा, पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र में जल्द से जल्द अनुसंधान एवं उपचार केंद्र की स्थापना कर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहयोग को बढ़ावा देगा। इसके साथ ही देश में अधिक चिकित्साकर्मियों को भेजा जाएगा।
चीन सतत विकास के लिए एक स्वतंत्र उद्योग प्रणाली की स्थापना कर, प्रौद्योगिकीय प्रशिक्षण का विस्तार कर और बुनियादी ढांचागत निर्माण में तेजी लाकर सिएरा लियोन को मदद देगा।
dharmpath.com dharmpath