कनाडा : भारतीय मूल के 2 चिकित्सकों पर धोखाधड़ी का आरोप

टोरंटो, 28 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा में भारतीय मूल के दो चिकित्सकों पर ओंटारियो सरकार के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है।

दोनों चिकित्सक सगे भाई हैं और उनका अपना नर्सिग होम है। उन पर सरकार को अपने मरीजों की चिकित्सा सेवा के वे बिल दिखाने के आरोप हैं, जो चिकित्सा सेवा उन्होंने अपने मरीजों को दी ही नहीं।

डॉ. मुकेश जैन उर्फ मिक (45) पेशे से रेडियोलॉजिस्ट हैं और उनके भाई डॉ. मिंटो जैन (48) पेशे से सर्जन हैं। दोनों पर धोखाधड़ी के आरोप में पांच-पांच हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

दोनों भाई, टोरंटो के उपनगर मिसिसॉगा से अपना स्वयं का एमआईसी चिकित्सालय चलाते हैं और ओंटारियो प्रांत के कई स्थानों पर इसकी शाखाएं हैं।

जैन भाइयों ने सरकार द्वारा संचालित ओंटारियो स्वास्थ्य बीमा योजना (ओएचआईपी) का लाभ लेने के लिए अपने नर्सिग होम में हुए कई चेस्ट अल्ट्रासाउंड के बिल दिए थे। बाद में पता चला कि उनके चिकित्सालय आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड कभी हुआ ही नहीं था।

ओंटारियो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह मामला ओंटारियो प्रांतीय पुलिस (ओपीपी) को सौंप दिया है। ओपीपी की शाखा इस मामले की छानबीन कर रही है।

जैन भाइयों को 19 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493