इस नई परियोजना के तहत उत्तरपूर्व गुइझू के तोंगरेन नगरपालिका में ग्रामीण परिवहन बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित रहेगा। तोंगरेन क्षेत्र का 96 प्रतिशत से अधिक इलाका पहाड़ी है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बीच खस्ता परिवहन संपर्क से आय में असमानताएं उजागर हुई हैं। शहरी खर्च करने योग्य आय ग्रामीण खर्च करने योग्य आय का सिर्फ 24 प्रतिशत ही है। क्षेत्र की प्रतिव्यक्ति जीडीपी 2,000 डॉलर से कम ही है।
विश्व बैंक के वरिष्ठ परिवहन विशेषज्ञ एवं इस परियोजना के अग्रणी हॉली क्रैमबेक ने कहा कि इस नई परियोजना से तोंगरेन में दो काउंटी के बीच कनेक्टिविटी में सुधार में मदद मिलेगी। इन निवेशों से ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच यात्रा करने में लगने वाले समय में कटौती होगी।
इस परियोजना को 2015 से 2020 के बीच देजियांग काउंटी और सिनान काउंटी में लागू किया जाएगा। सड़कों, पुलों के निर्माण के अलावा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा और ग्रामीण सड़क नेटवर्क योजना, सड़क सुरक्षा और सड़क मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath