ओबामा से मिले मोदी

न्यूयार्क, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की एक-दूसरे से गले लगते हुई तस्वीर ट्वीट की है। ट्वीट में कहा गया है कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं ने न्यूयार्क में एक दूसरे का अभिवादन किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने भी ट्वीट कर मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, “प्रवेश द्वार पर आलिंगन। पीएम ने राष्ट्रपति से साल में तीसरी बार मुलाकात की।”

यह मुलाकात भारत और अमेरिका के पहले रणनीतिक और व्यावसायिक संवाद के कुछ दिनों बाद ही हुई है। संवाद में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्री जॉन कैरी ने किया था।

मोदी सोमवार को अपनी पांच दिवसीय अमेरिका यात्रा के आखिरी चरण में न्यूयार्क पहुंचे। यहां उन्होंने पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से और फिर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद से मुलाकात की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493