भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में अधिक सैनिकों को भेजेगा

न्यूयॉर्क, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने दुनियाभर में चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 850 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने की सोमवार को घोषणा की। साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां संयुक्त राष्ट्र शांति सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत शहीद हुए संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों के सम्मान में बनने वाले स्मारक की स्थापना के लिए आर्थिक मदद देने को तैयार है।

मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता मजबूत होगी और समय के साथ इसमें इजाफा होगा।

मोदी ने कहा, “इनमें मौजूदा और नए अभियानों में 850 सैनिकों की अतिरिक्त बटालियन, महिला शांतिदूतों के प्रतिनिधित्व वाली अतिरिक्त तीन पुलिस इकाइयां, संयुक्त राष्ट्र अभियानों में तकनीकी कर्मियों की तैनाती और भारत में शांतिदूतों के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था शामिल है।”

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में भारत के योगदान के बारे में कहा कि संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 1,80,000 भारतीय सैनिकों ने हिस्सा लिया है, जो किसी भी देश से इन अभियानों में सर्वाधिक योगदान है।

मोदी ने कहा, “भारत ने अब तक संयुक्त राष्ट्र के 69 शांति अभियानों में से 48 में हिस्सा लिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493