संयुक्त राष्ट्र को सहयोग देगा चीन : शी

शी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान की नई प्रणाली से जुड़ेगा और शांतिरक्षक स्थाई पुलिस बल की स्थापना तथा 8,000 वैकल्पिक शांति रक्षक बल बनाने की दिशा में काम करेगा।

इसके अतिरिक्त चीन 10 साल के लिए एक अरब डॉलर की पूंजी के साथ चीन-संयुक्त राष्ट्र शांति एवं विकास कोष की स्थापना करेगा, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के कार्यो को समर्थन प्रदान करना, बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना और विश्व शांति एवं विकास में अधिक योगदान देना है।

शी ने कहा कि इसके अलावा, चीन अगले पांच साल में अफ्रीकी संघ को कुल 10 करोड़ डॉलर का नि:शुल्क सैन्य सहयोग उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने विश्व शांति की स्थापना, वैश्विक विकास एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान देने का वादा किया।

शी ने कहा कि चीन अन्य देशों के साथ विकास के अपने अनुभवों को साझा करने के लिए तैयार है और जो देश चीन के साथ मिलकर विकास कार्यो को अंजाम देना चाहते हैं, उनका स्वागत करता है।

इस समय दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के 16 शांति अभियानों में 1,20,000 से अधिक शांतिदूत कार्यरत हैं, जिन पर सालाना आठ अरब डॉलर से अधिक का खर्च हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493