सिमंस के समर्थन में आए डब्ल्यूआईपीए के पूर्व अध्यक्ष

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) के पूर्व अध्यक्ष दिनानाथ रामनारायण ने क्रिकेट जगत से वेस्टइंडीज टीम के कोच पद से हटाए गए फिल सिमंस का समर्थन करने का आह्वान किया है।

सिमंस को सोमवार को एकदिवसीय टीम के चयन में चयन समिति के कामकाज में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप लगाए जाने के बाद कोच पद से हटा दिया गया।

समाचार एजेंसी सीएमसी ने रामनायारण के हवाले से कहा कि सिमंस द्वारा खुले तौर पर कैरेबियाई एकदिवसीय टीम से कीरन पोलार्ड और ड्वायन ब्रावो को बाहर रखे जाने की आलोचना करने के बाद उन्हें जवाबी कार्यवाही की आशंका पहले सी ही थी।

सोमवार को कोच पद से हटाए गए सिमंस का कहना है कि वह मुख्य चयनकर्ता क्लाइव लॉयड दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी के पक्ष में थे, लेकिन पांच सदस्यीय चयन समिति ने दोनों खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने के विरोध में 3-2 का मत दिया।

रामनायारण ने सोमवार को कहा, “यह बहुत ही गंभीर मसला है और इसकी जांच की जानी चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि क्रिकेट समुदाय सिमंस को जरूरी समर्थन प्रदान करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493