ताइवान में दुजुआन तूफान से 2 मरे, 324 घायल

ताइपे, 29 सितंबर (आईएएनएस)। ताइवान में दुजुआन नामक समुद्री तूफान के दस्तक देने के बाद अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और अन्य 324 लोग घायल हुए हैं।

‘ताइवान न्यूज’ की वेबसाइट पर मंगलवार को आई खबर के अनुसार, ‘सेंट्रल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने बताया कि न्यू ताइपे में तेज हवाओं के चलते गिरने से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसे सिर में चोटें आई थीं। वहीं ताइचुंग में एक मजदूर की तेज रफ्तार हवाओं के चलते उस निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मौत हो गई, जहां वह काम कर रहा था।

केंद्र की ओर से कहा गया कि 25 सितंबर को हुआलिएन में पर्वतारोहण के लिए गया छह यात्रियों का एक समूह अब तक लापता है। उन्हें 30 सितंबर को लौटना था।

ताइवान पावर कारपोरेशन (ताइपावर) की ओर से बिजली आपूर्ति बहाली की तमाम कोशिशें किए जाने के बावजूद मंगलवार सुबह तक ताइवान के आसपास 5,40,000 से ज्यादा घरों में अंधेरा छाया हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493