एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

चांगशॉ (चीन), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने मंगलवार को फिलीपींस के हाथों 65-99 से मिली हार के बावजूद 12 वर्षो के बाद एशियन चैम्पियनशिप-2015 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

भारतीय टीम फिलिस्तीन के खिलाफ हेड-टू-हेड प्रदर्शन के आधार पर बेहतर साबित हुई और नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में सफल रही।

भारत और फिलिस्तीन ने ग्रुप-ई में दो जीत और तीन हार के समान प्रदर्शन के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। लेकिन ग्रुप मैच के दौरान भारतीय टीम ने चूंकि फिलिस्तीन को मात दी थी इस आधार पर भारत को अगले दौर में प्रवेश मिल गया।

भारत को क्वार्टर फाइनल में ग्रुप-एफ में शीर्ष पर रहने वाली टीम से भिड़ना होगा, जिसका निर्णय चीन और कतर के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

मंगलवार को भारत पर फिलीपींस की जीत टूर्नामेंट में उसकी लगातार पांचवीं जीत रही और इस जीत के साथ फिलीपींस ग्रुप-एफ में शीर्ष पर रहा।

भारत ने शुरुआत अच्छी की और पहले क्वार्टर तक एक अंक की बढ़त भी ले ली थी। लेकिन इसके बाद फिलीपींस ने शानदार वापसी की और आखिरी के दो क्वार्टर तो फिलीपींस पूरी तरह हावी रहा।

फिलीपींस के लिए टेरेंस रोमीयो ने सर्वाधिक 20 अंक जुटाए।

12 वर्षो के बाद भारत को मिली शानदार कामयाबी पर दिग्गज फॉरवर्ड यादविंदर सिंह ने कहा, “क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर हम बेहद उत्साहित हैं, सभी खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि में अपना सबकुछ दिया है। पिछली टीमों की अपेक्षा इस टीम में अमियाजोत सिंह और अमृतपाल सिंह ने प्रमुख अंतर पैदा किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493