मुंबई की डैनियल को ‘इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल’ खिताब

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई की डैनियल कैन्यूट को ‘इंडियाज नेक्सट टॉप मॉडल’ के खिताब से नवाजा गया है।

18 वर्षीया सांवली सलोनी डैनियल ने अन्य प्रतिभागियों- ग्लोरिया टेप और रूशाली राय के साथ कार्यक्रम के फिनाले में हिस्सा लिया। लीजा हेडन, डब्बू रतनानी, अनुष्का डांडेकर और नीरज गाबा शो के निर्णायक थे।

डैनियल ने कहा, “शो को जीतने की बात छोड़िए, जब मैंने इसके लिए ऑडीशन दिया, मुझे नहीं पता था कि मैं इसके पहले राउंड में भी जीत पाऊंगी या नहीं। यह खिताब जीतकर मैं बेहद रोमांचित हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं केवल एक साधारण किशोरी हूं, जिसे इतनी कम उम्र में इंडस्ट्री के दिगज्जों के साथ काम करने का मौका मिला।”

डैनियल ने कहा, “मुझे इससे बड़ा मंच नहीं मिल सकता था।”

विजेता के रूप में डैनियल को प्रतिभा प्रबंधन, एजेंसी ‘ब्लिंग’ के साथ काम करने का एक साल का अनुबंध मिला है। उन्हें एक फैशन पत्रिका में आने का अवसर भी मिला है। इतना ही नहीं, डैनियल एक साल के लिए ‘ट्रेसेमे इंडिया’ की ऑनलाइन शख्सियत भी बन गई हैं।

भारत के अगले टॉप मॉडल के चुनाव के लिए एमटीवी का यह रिएलिटी शो 13 नए चेहरों के साथ 19 जुलाई से शुरू हुआ था।

‘अमेरिकाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ के इस भारतीय संस्करण के पहले सीजन की सफलता से असके निर्माता बेहद खुश हैं।

बुलडॉग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के सह-संस्थापक और शो के कार्यकारी निर्माता आकाश शर्मा के मुताबिक, “इस पहले संस्करण को जितनी सफलता मिली है, उससे हमें भरोसा है कि इसे भारत में आगे भी काफी पंसद किया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493