एशियन निशानेबाजी मीट में गुरप्रीत, जीतू ने जीते पदक

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह और जीतू राय ने मंगलवार को एशियन एयर गन चैम्पियनशिप में क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

गुरप्रीत और जीतू ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे चैम्पियनशिप में गुरप्रीत ने स्पर्धा में 197.6 अंक हासिल किए, जबकि जीतू 177.6 अंक हासिल कर सके।

ईरान के सेपेहर सफारी बोरूजेनी ने 198.7 अंक हासिल करते हुए स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले एक अन्य भारतीय ओंकार सिंह 77.5 अंक ही हासिल कर सके और आठवें स्थान पर रहते हुए सबसे पहले स्पर्धा से बाहर हुए।

जीतू शुरू से बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन आखिरी समय में वह एकाग्रता कायम नहीं रख सके। दूसरी ओर शुरू में धीमी शुरुआत करने वाले गुरप्रीत ने लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार किया और रजत पदक हासिल किया।

टूर्नामेंट में अब तक भारत चार पदक जीत चुका है, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493