शी ने कहा कि दोनों पक्षों को राजनीतिक, परस्पर विश्वास में सुधार, एक-दूसरे के मूल हितों का आदर जारी रखना और संयुक्त राष्ट्र तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के दायरे में समन्वय में विस्तार करना होगा।
दोनों नेताओं के बीच बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से अलग हुई, जहां शी ने सोमवार सुबह एक भाषण दिया।
दोनों देशों के बीच फलदायी आदान-प्रदान और सहयोग की समीक्षा करते हुए शी ने उल्लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया और एशिया में चीन डेनमार्क का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निवेश के लिए दूसरा सबसे बड़ा विदेशी गंतव्य बन गया है।
शी ने कहा कि विज्ञान, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, ऊर्जा संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग में भी खासा प्रगति हुई है।
dharmpath.com dharmpath