अल-अक्सा मस्जिद के अस्थायी विभाजन के प्रयासों की निंदा

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इजरायली पुलिस ने लोगों, खासकर नमाजियों की आवाजाही पर रोक जारी रखे हुए है और पवित्र शहर के कई सड़कें और प्रवेश द्वार बंद कर रखे हैं।

मंत्रालय ने अल-अक्सा मस्जिद को अस्थायी तौर पर बांटने के लिए जेरूसलम व इसके उपनगरों को एक बड़े जेल के रूप में तब्दील करने का आरोप लगाया है।

बयान में कहा गया है कि मंत्रालय का प्रयास इजरायली अतिक्रमण और मस्जिद के अस्थायी तौर पर विभाजन के प्रयासों का खुलासा करना है।

फिलिस्तीन के विदेशमंत्री रियाद अल-मलाकी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों से अलग विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ कई बैठकें की।

बयान के मुताबिक, बैठकों में मलाकी ने इस बात पर जोर दिया कि इजरायल सरकार जेरूसलम व पवित्र स्थलों खासकर अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ व्यापक युद्ध छेड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493