लीबिया तट पर 350 प्रवासी बचाए गए

आधिकारिक एलएएनए समाचार एजेंसी के अनुसार, लीबियाई नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि तटरक्षकों ने राजधानी त्रिपोली से 60 किलोमीटर पूरब में गाराबुल्ली तट के निकट प्रवासियों से भरी एक नौका पाई। उन्होंने प्रवासियों को लेने और उन्हें या तो वापस स्वदेश भेजने या देश से बाहर निकालने को कानूनी प्रक्रियाओं के लिए देश के सक्षम अधिकारियों को बुलाया।

पिछले सप्ताह यूरोपीय जहाजों ने लीबिया तट के निकट 4,500 से अधिक प्रवासियों को बचाया था, जो यूरोप के रास्ते में थे।

उल्लेखनीय है कि कई वर्षो से लीबिया में असुरक्षा और अराजकता के कारण, यह देश एक ऐसा ठिकाना बन गया है, जहां से बड़ी संख्या में लोग भूमध्य सागर को पार कर यूरोप के लिए पलायन कर रहे हैं।

प्रवास पर काम करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन के मुताबिक, इस साल 3.5 से अधिक प्रवासी भूमध्यसागर को पार कर यूरोप जाने में कामयाब रहे, जिनमें से अधिकांश लोग लीबिया के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493