विजय, सामंथा, नयनतारा के घर आयकर छापे

चेन्नई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। आयकर अधिकारियों ने बुधवार को दक्षिण भारतीय कलाकारों विजय, सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घर छापे मारे।

सूत्रों के अनुसार तमिलनाडु, केरल और हैदराबाद में कुल 32 जगहों पर छापे मारे गए।

विजय, सामंथा और नयनतारा के घरों, कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर आयकर अधिकारियों ने छापे मारे।

आयकर अधिकारियों ने विजय की आगामी फिल्म ‘पुली’ के निर्माताओं के घर भी छापे मारे।

विजय की फिल्म ‘पुली’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हमें रिपोर्ट मिली कि ‘पुली’ में किए गए कुछ निवेशों का हिसाब नहीं है, जिसके तहत हमने ये छापे मारे।”

इस फिल्म में श्रीदेवी भी मुख्य भूमिका में हैं और यह सुपरस्टार विजय के करियर की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493