पेरू में बस दुर्घटना, 10 मरे

लीमा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पेरू के एयाक्युचो क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार को लॉस लिबर्टाडोर्स राजमार्ग हुई, जब चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस में 40 यात्री सवार थे।

बस, कस्को शहर की ओर जा रही थी, जो माचू पिच्चू के प्रसिद्ध भग्नावशेष के पास है।

कुछ यात्री बस के खाई में गिरने से पहले उसमें से कूद पड़े, जिससे वे जख्मी हो गए।

दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायल लोगों से पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना का आरोप बस चालक पर लगाया जा रहा है। बाताया जाता है कि चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण उसका वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493