‘किस किस..’ ने कमाए 33 करोड़ रुपये

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। हास्य-अभिनेता कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही है। रोमांटिक कॉमेडी ने सिर्फ चार दिनों में 33.31 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इस संबंध में जारी एक बयान के मुताबिक, “फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ की शुरुआत बेहतरीन है। फिल्म ने बॉलीवुड में कपिल के करियर को अच्छी शुरुआत दी है। उन्हें पहले ही देशभर से प्यार और समर्थन मिल रहा था।”

अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। फिल्म ने पहले सप्ताहांत में 28.81 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म विशेषज्ञों ने पहले सप्ताहांत में इसकी कमाई का आंकड़ा 30 करोड़ रुपये के पार जाने का अनुमान जताया था। फिल्म ने सोमवार को इस आंकड़े को पार कर लिया, जब इसने 4.5 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 33.31 रुपये है।

रत्न जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान द्वारा निर्मित फिल्म में अरबाज खान, वरुण शर्मा, मंजरी फंडनीस, एली अवराम, सिमरन मुंडी और साई लोकुर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493