कंबोडिया को जुआघरों से सालाना 2 अरब डॉलर कमाई

नोमपेन्ह, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। कंबोडिया के जुआघर उद्योग की सालाना आय करीब दो अरब डॉलर रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय कंबोडिया बैंक के महानिदेशक ची सेरे ने यहां बुधवार को कहा, “संभवत: मकाओ और मोनाको के बाद कंबोडिया में अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों से होने वाली कुल आय में जुआघरों से होने वाली आय का अनुपात दुनिया में सबसे अधिक है।”

सेवा क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संबंधी सांख्यिकी पर आयोजित एक सम्मेलन में अपने उद्घाटन भाषण में ची ने कहा, “कंबोडिया के मामले में अनिवासियों से जुआघरों से हुई कमाई विदेशी यात्रियों से हुई कुल आय का करीब 40 फीसदी है।”

अर्थव्यवस्था और वित्त मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी 59 जुआघर चल रहे हैं। ये सभी जुआघर सीमावर्ती क्षेत्र में चलते हैं। सिर्फ एक मलेशियाई जुआघर नागावर्ल्ड राजधानी नोमपेन्ह में चल रहा है।

कंबोडिया में सिर्फ विदेशियों को ही जुआघरों में जुआ खेलने की अनुमति है।

मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक, 2014 में जुआघर उद्योग से 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक कर वसूली हुई थी, जो 2015 की पहली छमाही में करीब 2.2 करोड़ डॉलर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493