ईरान हज हादसे को लेकर सऊदी अरब पर मुकदमा करेगा

समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, नोबख्त ने कहा कि सऊदी अरब सरकार के खिलाफ ईरान अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मुकदमा चलाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरान आपदा में घायल व लापता ईरानी जायरीनों के अधिकारों के बचाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने हज यात्रा के दौरान हुई भगदड़ के लिए सऊदी अरब प्रशासन की ‘अक्षमता’ को जिम्मेदार ठहाराते हुए उसकी आलोचना की थी। हादसे में ईरान के 239 जायरीनों की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी आईआरएनए के अधिकारी के मुताबिक, घटना में 200 से अधिक अन्य ईरानी जायरीन लापता बताए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हज के दौरान मक्का के निकट मीना शहर में पिछले सप्ताह गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें सऊदी प्रशासन के मुताबिक, कुल 760 जायरीनों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493