वुहान ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं वीनस

वुहान (चीन), 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त दिग्गज अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने बुधवार को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

हाल ही में करियर की 700वीं जीत दर्ज करने वाली वीनस ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सातवीं वरीय स्पेन की कार्ला सुआरेज नैवरो को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दे दी।

वीनस ने मंगलवार को जूलिया जॉर्ज्स को मात देते हुए करियर की 700वीं जीत हासिल की थी।

बुधवार को मैच के बाद वीनस ने कहा, “मुझे नहीं पता कि मेरे लिए 11 संख्या भाग्यशाली है या नहीं, लेकिन 700 जीत हासिल करना सच में सुखद रहा।”

वीनस ने कहा, “वुहान में खेलकर मैं खुश हूं और अच्छा प्रदर्शन कर बेहतर महसूस कर रही हूं।”

वीनस इस वर्ष बेहतर नजर आ रही हैं और अब तक उन्होंने दुनिया की शीर्ष-10 खिलाड़ियों पर छह जीत हासिल कर ली है।

अगले दौर में वीनस को दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप और क्वालीफायर से प्रवेश करने वाली जोहान कोंटा के बीच विजेता से भिड़ना होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493