अनिल कपूर का वादा, ’24’ का दूसरा सत्र होगा रोमांचक

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ’24’ के दूसरे सीजन में कुछ दिलचस्प जोड़ने वाले हैं। यह लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक का भारतीय रूपांतरण है।

अनिल ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “सपनों की टीम मारिओं और होवार्ड के साथ ‘बिजनेस ब्रंचिंग’। ’24’ के लिए स्टोर में रोमांचक चीजें हैं।”

अभिनेता ’24’ से छोटे पर्दे और बड़े पर्दे के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। इसमें वह आतंकवाद विरोधी यूनिट के प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं।

कलर्स पर आने वाला यह शो, न केवल टेलीविजन अवधारणा में बदलाव करेगा, बल्कि प्रोडक्शन मूल्यों में भी बदलाव लाएगा।

इसमें शबाना आजमी, टिस्का चोपड़ा और मंदिरा बेदी जैसी अभिनेत्रियों ने काम किया था।

अभिनेता ने इससे पहले आईएएनएस को बताया था कि दर्शकों को आगामी सत्र में नए कलाकारों से रूबरू कराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493