‘कोल्डप्ले’ के गाने को अनु मलिक की बेटी ने दिया नया कलेवर

मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर संगीतकार अनु मलिक की बेटी अनमोल मलिक अपने पहले एकल गाने ‘लम्हें’ को लांच करने जा रही हैं। यह गाना लोकप्रिय रॉक बैंड ‘कोल्ड प्ले’ के मशहूर गीत ‘पेरेडाइस’ का बदला हुआ रूप है।

अनमोल ने कहा, “गाना ‘लम्हें’ एक लड़की के मशहूर होने और इससे उसके आसपास के लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव की कहानी है। कई बार आप किसी पल के महत्व को तब तक नहीं समझ पाते जब तक कि वह लम्हा आपसे दूर नहीं हो जाता। ‘लम्हें’ ऐसे ही पलों को दोबारा जीने की चाहत है, जो शायद फिर कभी न लौटें।”

इसके संगीत निर्देशक अनु मलिक हैं। इसके बोल ‘गलियां’ गाने से मशहूर हुए मनोज मंतोश्री ने लिखे हैं।

विख्यात फिल्म निर्देशक मोहित सूरी इस वीडियो से अपने पहले गैर फिल्मी वीडियो का निर्देशन कर रहे हैं। वह इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मोहित ने कहा, “मैं अपने इस पहले गैर फिल्मी संगीत वीडियो को लेकर वैसी ही बेचैनी महसूस कर रहा हूं, जैसी मुझे अपनी पहली फिल्म की रिलीज के समय हुई थी। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह गीत और वीडियो पसंद आएगा।”

‘लम्हें’ दो अक्टूबर को ईएमआई रिकॉर्डस पर उपलब्ध होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493