आशा भोंसले के बेटे के निधन पर मोदी ने शोक जताया

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महान गायिका आशा भोंसले के बेटे के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया, “प्रिय आशा भोंसले ताई के बेटे के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर दुख है। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार आपके साथ हैं।”

कैंसर से लंबे समय तक जूझने के बाद आशा भोंसले के बड़े बेटे हेमंत का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने स्कॉटलैंड में आखिरी सांस ली।

दुर्भाग्यवश हेमंत का निधन बड़ी मौसी लता मंगेशकर के 86वें जन्मदिन पर हुआ।

हेमंत संगीत निर्देशक भी थे, उन्हें ‘जागे जागे नैनों में’ और ‘नजराना प्यार का’ जैसे गीतों का श्रेय जाता है।

इससे पहले लता ने उपने जन्मदिन की बधाई के लिए मोदी का धन्यवाद भी किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493