एटलेटिको डी कोलकाता का मुख्य प्रायोजक बना बिरला टायर्स

कोलकाता, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। बी. के. बिरला समूह की बिरला टायर्स गुरुवार को देश के फुटबाल लीग टूर्नामेंट इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता की मुख्य प्रायोजक बन गई।

एटलेटिको डी कोलकाता तीन अक्टूबर को आईएसएल के दूसरे संस्करण में अपने अभियान का आगाज करेगी।

कंपनी ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “बिरला टायर्स ने एटलेटिको डी कोलकाता के साथ आईएसएल के दूसरे और तीसरे संस्करण के लिए मुख्य प्रायोजक के तौर पर समझौता किया है।”

एटलेटिको डी कोलकाता तीन अक्टूबर को चेन्नइयन एफसी के खिलाफ आईएसएल-2 में अपने अभियान का आगाज करेगी।

वक्तव्य में कहा गया है कि कंपनी इस समझौते को पश्चिम बंगाल के फुटबाल प्रशंसकों के साथ जुड़ने के एक अवसर के तौर पर देख रही है।

कंपनी ने कहा, “फुटबाल कोलकाता की नस-नस में बहता है। यह साझेदारी बिरला टायर्स को फुटबाल के साथ जुड़ने का मौका प्रदान करेगा।”

इसके अलावा बिरला टायर्स 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए कोचिंग कैंप शुरू करने के संबंध में पूर्व फुटबाल खिलाड़ी श्याम थापा के साथ बातचीत भी कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493