सीरिया में आईएस ठिकानों पर हमला नहीं कर रहा रूस : अमेरिका

अमेरिका के नेतृत्व में आईएस के खिलाफ सैन्य अभियान के प्रवक्ता स्टीव वॉरेन ने कहा, “रूस ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा था कि वह सीरिया में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले करने जा रहा है। मैं फिलहाल यह स्पष्ट रूप से नहीं बता सकता कि उन्होंने किसे निशाना बनाया है, लेकिन हमें नहीं लगता कि उन्होंने आईएस के ठिकानों को निशाना बनाया है।”

आईएस का इराक और सीरिया के बड़े भाग पर नियंत्रण है।

वॉरेन ने कहा, “रूस ने कल जहां हवाई हमले किए। हमें नहीं लगता कि वहां आईएस के ठिकाने थे।”

गौरतलब है कि सीरिया के तटीय प्रांत लटाकिया के आसपास सैन्य तैनाती के बाद रूस ने बुधवार से सीरिया में हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को सीरिया में आईएस के खिलाफ रूस के अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि रूस आतंकवादी समूहों को निशाना बना रहा है। उसका लक्ष्य सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद को सत्ता में बनाए रखना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493