हार्दिक रावत का डांस देख हैरान रह गए अक्षय

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के अक्षय कुमार टेलीविजन के डांस रियलिटी शो ‘डांस+’ के एक प्रतिभागी का डांस प्रदर्शन देख हैरान रह गए।

अक्षय ने कहा कि वह खराब सेहत के कारण इस शो की शूटिग रद्द करने वाले थे, लेकिन हार्दिक रावत का डांस देखकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ।

अक्षय की तबितय कुछ ठीक नहीं थी और वह लगभग शूटिंग रद्द करने वाले थे, लेकिन अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने आखिरकार शो का शूट पूरा किया। शो में हार्दिक का डांस देख अक्षय हैरान रह गए।

सूत्र के अनुसार अभिनेता ने कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मैं शूट लगभग रद्द करने वाला था, लेकिन हार्दिक का डांस देखने के बाद मुझे लगा कि मैं बहुत अच्छी चीज देखने से रह जाता। हार्दिक जैसा डांस मैं कभी नहीं कर पाऊंगा। उसकी प्रस्तुति देखने के बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ।”

हार्दिक भी अक्षय के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके आग्रह पर अक्षय ने अपनी खराब तबीयत को नजरअंदाज करते हुए उनके साथ रियलिटी शो के मंच पर स्टंट दिखाया।

अक्षय शो में अपनी आगामी फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493