फर्डिनांड ने 500वें गोल पर रोनाल्डो को बधाई दी

लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड व मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने करियर में 500वां गोल करने पर रियल मेड्रिड के स्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को बधाई दी है।

लंदन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड व मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व कप्तान रियो फर्डीनांड ने करियर में 500वां गोल करने पर रियल मेड्रिड के स्टार क्रिस्टीयानो रोनाल्डो को बधाई दी है।

फर्डीनांड ने कहा कि ओल्ड ट्रेफर्ड के दिनों से उलट रोनाल्डो अब अधिक असरकारी खिलाड़ी हो गए हैं।

फर्डीनांड ने कहा, “जब रोनाल्डो मैनचेस्टर युनाइटेड आए थे तब उनकी पॉनी थी। वह कलाकारी दिखाना चाहते थे। वह यह दिखाना चाहते थे कि वह कितने अच्छे खिलाड़ी हैं। बाद में वह वाकई अच्छे खिलाड़ी के तौर पर उभरे। दुनिया का सबसे अच्छा खिलाड़ी बनने का लिए आपको या तो गोल करना होता है या फिर दूसरों को गोल करने में मदद करना होता है।”

उल्लेखनीय है कि रोनाल्डो ने बुधवार को अपने करियर का 500वां गोल किया। इसके साथ रोनाल्डो ने रियल के लिए सबसे अधिक गोल करने के राउल गोंजालेज के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली।

राउल ने रियल के लिए कुल 323 गोल किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493