अमेरिका में गोलीबारी के बाद कांग्रेस पर बरसे ओबामा

ओरेगन राज्य में गुरुवार को हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। बाद में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में हमलावर मार गिराया गया। हमलावर एक 20 साल का युवक था।

घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए ओबामा ने दु:खी मन से कहा कि अमेरिका में इस तरह की घटनाएं ‘आम’ हो गई हैं, उनका टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला संवेदना संदेश और फिर सख्त शस्त्र कानून को लेकर नेताओं तथा विरोधियों की प्रतिक्रियाएं भी आम हो गई है।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग कहेंगे कि ओबामा इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। यह वास्तव में ऐसा मुद्दा है कि हमें इस पर राजनीति करनी चाहिए। हमारे कुछ नहीं करने से जिन लोगों ने भी अपनों को खोया है, हम सभी उसके लिए सामूहिक तौर पर जिम्मेदार हैं।”

अमेरिका के कनेक्टिकट के न्यूटाउन में 2012 में स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद ओबामा प्रशासन ने सख्त शस्त्र नियंत्रण कानूनों को लागू करने की कोशिश की, लेकिन इसमें असफल रही। इस घटना में 28 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 20 बच्चे शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493