बीसीसीआई ने गांधी जयंती पर टॉस के लिए विशेष सिक्का जारी किया

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर एक विशेष सिक्का जारी किया, जिस पर गांधी और नेल्सन मंडेला के चित्र उकेरेा हुए हैं।

बीसीसीआई ने कहा है कि इस सिक्के का उपयोग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी ‘महात्मा-मंडेला फ्रीडम सीरीज’ के दौरान टॉस के लिए किया जाएगा।

चांदी के इस सिक्के पर सोने का पानी चढ़ा हुआ है औार इस पर ‘हेड्स’ की तरफ गांधी और मंडेला के लेजर से उकेरे गए चित्र हैं जबकि ‘टेल्स’ की ओर फ्रीडम सीरीज लिखा है।

मौजूदा सीरीज के लिए खास तौर पर तैयार इस 20 ग्राम के सिक्के से सीरीज के सभी मैचों में टॉस किया जाएगा। मौजूदा सीरीज में तीन टी-20, पांच एकदिवसीय और चार टेस्ट मैच खेले जाने हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493