हॉकी : भारत ने न्यूजीलैंड-ए को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ हुए मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल की।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड की ए टीम के साथ हुए मुकाबले में 3-1 से जीत हासिल की।

भारत के लिए मैच का पहला गोल तीसरे मिनट में रमनदीप सिंह के पास पर आकादीप सिंह ने किया। पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत 1-0 से आगे था।

भारत को 20वें मिनट में रमनदीप सिंह ने 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद 26वें मिनट में गुरजिंदर सिंह के पास पर निकिन थिमैय्या ने शानदार फील्ड गोल कर स्कोर भारत के पक्ष में 3-0 कर दिया।

कीवी टीम ने अपना पहला और अंतिम गोल तीसरे क्वार्टर में किया। 36वें मिनट में हासिल पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए मेजबान टीम ने खाता खोला। चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ।

दोनों टीमों के बीच तीन अक्टूबर को एक और मैच खेला जाएगा। यह मै ऑकलैंड में ही होगा। इसके बाद भारत को सीनियर कीवी टीम के साथ चर टेस्ट मैच खेलने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493