सिडनी में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

सिडनी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में यहां एक पुलिस मुख्यालय के बाहर गुरुवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एबीसी की शुक्रवार की एक रपट के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और मृतकों की पहचान नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, ऐसा लगता है कि एक अधिकारी को जब यह जानकारी मिली कि एक व्यक्ति को मार गिराया गया है तब उसने गोली चलाई।

हालांकि इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने शहर के पश्चिम में चार्ल्स स्ट्रीट पर दो शवों को चादर से ढका देखा।

पुलिस मुख्यालय के सामने रहने वाले स्थानीय निवासी विजय दंतू ने गोली चलने की आवाज सुनी।

उसने कहा, “मैं घर में कुछ काम कर रहा था, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मुझे लगा कि कहीं टायर फटा है।”

दंतू ने कहा, “इसके बाद दो आवाजें और सुनाई दी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493