इरफान अच्छी केमेस्ट्री बनाने में माहिर : कोंकणा

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘तलवार’ में इरफान खान के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री कोंकणा सेन कहती हैं कि वह बड़ी आसानी से रुपहले पर्दे पर किसी के साथ भी एक अच्छी केमेस्ट्री बना लेते हैं, क्योंकि वह अपने आप में एक ‘बढ़िया अभिनेता’ हैं।

कोंकणा ने यहां कहा, “मेरी हमेशा से इरफान के साथ बहुत जबर्दस्त केमेस्ट्री रही है। उनके साथ काम करना सुखद है। वह किसी के साथ भी अच्छी केमेस्ट्री बना सकते हैं, क्योंकि वह बहुत ही बढ़िया अभिनेता हैं।”

फिल्म ‘लाइफ इन अ..मेट्रो’ में भी अपनी जबर्दस्त केमेस्ट्री के लिए कोंकणा और इरफान ने खूब तारीफें पाई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘दिल कबड्डी’ और ‘राइट या रान्ग’ फिल्म में भी साथ काम किया।

‘तलवार’ में कोंकणा के अधिकांश दृश्य अभिनेता नीरज काबी के साथ हैं।

कोंकणा ने उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में कहा, “वह भी कमाल के अभिनेता हैं। ‘शिप ऑफ थेसेअस’ फिल्म में वह साधु बने थे और वह बहुत बढ़िया हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493