वेनेजुएला का संप्रभु देशों के मामलों में हस्तक्षेप रोकने का आग्रह

यूरोप में शरणार्थी संकट पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून द्वारा आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान रोड्रिग्ज ने यह अपील की।

अमेरिका व इसके पश्चिमी सहयोगियों के परोक्ष संदर्भ में रोड्रिग्ज ने कहा, “दुनिया भर में संघर्ष के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र से शांतिपूर्ण ढंग से नेतृत्व निभाने की हम अपील करते हैं और उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग करते हैं, जो उसकी इच्छा के खिलाफ पूरी दुनिया में हिंसक सेना लेकर घूमते हैं, अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं और देशों के खिलाफ युद्ध छेड़ते हैं।”

एवीएन ने कहा, “आजादी, मानवता व आतंकवाद के खिलाफ कथित युद्ध के नाम पर पश्चिमी शक्तियों ने युद्ध व सैन्य उल्लंघन को बढ़ावा दिया है, जिसने मध्य पूर्व में केवल अराजकता, विनाश व राजनीति व सामाजिक अस्थिरता पैदा की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493