मेरी आय में इतनी रुचि क्यों : सलमान

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकारों में से एक सलमान उनकी आय को लेकर किए जाने वाले सवालों से हैरान हैं। सलमान का कहना है कि उनकी कमाई से किसी दूसरे को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।

रिएलिटी टीवी पर ‘डबल ट्रबल’ थीम वाले ‘बिग बॉस 9’ की मेजबानी करने जा रहे सलमान से जब यह पूछा गया कि क्या थीम के अनुरूप उनका वेतन भी दोगुना हो गया है तो सलमान ने कहा, “मुझे आपके वेतन में कोई रुचि नहीं है तो आपको मेरे वेतन में रुचि क्यों है?”

सलमान ने कहा, “अगर मेरी तनख्वाह में बढ़ोतरी होती भी है तो वह अच्छे कार्यो पर खर्च होती है।”

सलमान ‘बीइंग ह्यूमन’ नामक संस्था चलाते हैं, जो भारत में कमजोर तबके के लोगों की सहायता के लिए काम करती है। कई कंपनियों की भागीदारी के साथ 2007 में शुरू हुई यह संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों की मदद करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493