बांग्लादेश में जापानी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

ढाका, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तरी बांग्लादेश में शनिवार को एक जापानी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लगभग एक सप्ताह पहले ढाका में एक इतालवी महिला की हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित की पहचान ओसिकोनिओ (55) के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी रेजाउल करीम ने बताया कि रंगपुर जिले में एक सड़क पर चलते हुए एक जापानी पर बदमाशों ने गोलीबारी की। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं लगाया जा सका है।

गौरतलब है कि ढाका के गुलशन राजनयिक क्षेत्र में 20 सितंबर को नीदरलैंड के गैर सरकारी संगठन आईसीसीओ को-ऑपरेशन के एक अधिकारी सेसारे तावेला (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493