‘महात्मा गांधी से मिली स्वच्छ भारत अभियान की प्रेरणा’

जकार्ता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में भारत के राजदूत गुरजीत सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा साफ-सफाई और स्वच्छता को उच्च प्राथमिकता देते थे और इसीलिए भारत सरकार ने राष्ट्रपिता के 145वें जन्मदिन पर देशभर में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया।

गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में यहां महात्मा गांधी की 146वीं जयंती पर महात्मा गांधी स्मृति व्याख्यान आयोजित किया गया।

गुरजीत ने इस व्याख्यान में शामिल होने आए 800 अतिथियों को संबोधित किया।

गुरजीत सिंह ने कहा, “हम बटिक दिवस भी मना रहे हैं। गांधीवादी मॉडल का बटिक से बड़ा कोई उदाहरण हो ही नहीं सकता। यह कई लोगों को रोजगार देता है।”

भारतीय दूतावास के एक बयान में कहा गया है कि समारोह में राष्ट्रपिता के जीवन को दर्शाने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही एक फिल्म ‘गांधी लाइव्स’ भी प्रदर्शित की गई।

इस समारोह में गुरजीत सिह, इंडोनेशियाई संसद के उच्च सदन के अध्यक्ष इरमान गुसमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इरमान ने महात्मा गांधी को एक असाधारण नायक बताया। उन्होंने कहा, “समाज और राजनीति में सामंजस्य के लिए गांधीवादी सिद्धांत जरूरी है।”

सप्ताह भर मनाए जाने वाले गांधी जयंती के फलस्वरूप इंडोनेशिया में कई संगठनों ने धर्मार्थ कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा जताई है।

भारतीय सांस्कृतिक फोरम के सदस्यों ने 18 अक्टूबर को ‘जकार्ता सफाई दिवस’ पर हिस्सा लेने का प्रण लिया।

बयान में कहा गया है कि भारतीय दूतावास द्वारा गांधी जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिसा दिवस को महत्वपूर्ण रूप से मनाने के लिए शुरू की गई पहल के परिणाम स्वरूप ये सभी गतिविधियां आयोजित की गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493