मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सानवी तलवार एकता कपूर के टेलीविजन धारावाहिक ‘ये कहां आ गए हम’ में प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। वह धारावाहिक का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। उनका कहना है कि एकता के साथ काम करना सपने के सच हो जाने जैसा है।
एक बयान में उन्होंने कहा, “किसी भी कलाकार के लिए एकता कपूर के साथ काम करना सपने के सच हो जाने जैसा है। वे खुद में एक संस्था है और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि मैं प्रमुख भूमिका में हूं और मेरा किरदार बहुत अच्छा है।”
सानवी ‘कुबूल है’ में नासिया का किरदार निभा रही हैं। धारावाहिक में सानवी शास्त्रीय गायक प्रशिक्षित मानवी शर्मा का किरदार निभाएंगी, जो उनके पिता द्वारा सिखाया गया है।
सानवी ने अपने किरदार मानवी के बारे में कहा, “वह शास्त्रीय गायक और भावनात्मक रूप से मजबूत है। आज की लड़की है लेकिन दिल से पारम्परिक है।”
धारावाहिक ‘ये कहां आ गए हम’ में सानवी करण कुंद्रा के साथ नजर आएंगी। इसका प्रसारण टेलीविजन ‘स्टार प्लस’ चैनल पर होगा।
dharmpath.com dharmpath