वू डी के खिलाफ चीन ओपन का आगाज करेंगे नडाल

बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल अगले सप्ताह होने वाले चीन ओपन के पहले दौर में चीन के वु डी के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे।

नडाल अगर चीन ओपन में कुछ राउंड जीतने में सफल रहते हैं तो फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से उनके भिड़ने की संभावना रहेगी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का ड्रॉ रविवार को किया गया। ड्रॉ में नडाल को जिस हाफ में रखा गया है उसी हाफ में चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिख भी हैं।

नडाल के टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता दी गई है। बैंकॉक में शुक्रवार को हुए एक प्रदर्शनी मैच में नडाल सर्वोच्च विश्व वरीय सर्बिया के नोवाक जोकोविक से हार गए थे।

14 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल इस समय अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं और विश्व रैंकिंग में सातवें पायदान पर हैं। पिछले महीने वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में उन्हें इटली के फैबियो फोग्निनी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

नडाल यदि चीन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचते हैं तो उन्हें सोंगा का और यदि शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में पहुंचते हैं तो बर्डिख का सामना करना पड़ सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493