मैया तेरी गैल में लंबौ पेड़ खजूर.

06_04_2013-kailआगरा। कैला देवी के भक्तों में अटूट निष्ठा, गजब की भक्ति दिखायी दी। पूरे शहर में कैलादेवी का गुणगान करते, जयघोष करते हुए ये पदयात्रियों के झुंड दिखाई दिये। फतेहपुर सीकरी मार्ग पर तो भक्तों का सैलाब दिखाई दिया।

झुंड के झुंड इन मार्गो पर पदयात्री दिखायी दिये। जिनके हाथों में लाल ध्वजा लगी हुई थी। सभी जा रहे थे अपनी कैला मैया को मनाने के लिए ताकि उनकी कृपा उनके परिवार पर बनी रहे। देवी भक्ति का यह मुख्य नजारा शाहगंज, फतेहपुर सीकरी रोड पर दिखायी दिया। यहां सभी महिला, पुरुष चलते चले जा रहे थे। अपने बच्चों को लेकर भी महिलाएं चल रही थीं। युवक-युवतियों में विशेष उत्साह था। जिनमें कई युवक 15 से 20 फुट लंबे बांस में लगी ध्वजा मंदिर में चढ़ाने के लिए लेकर जा रहे थे। वहीं तमाम चार पहिया वाहनों में डैक लगा कर भक्ति के गीत गूंज रहे थे। महिलाओं का झुंड गाते हुए जा रहे थे-मैया तेरी गैल में लंबौ पेड़ खजूर, वा पै चढ़कै देख ले मेरी कैला कितनी दूर।

40 साल से लगातार जा रही 60 वर्षीय रामजीलाल ने बताया कि जब उन्होंने यात्रा शुरू की तब बहुत कम लोग ही वहां जाते थे। करौली जाते थे, लेकिन तो हजारों भक्त रोजाना वहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे उम्मीद है कि वे बुधवार तक कैला मैया के भवन तक पहुंच जाएंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493